Friday, 8 November 2013

Leadership in In India today

किरोड़ीमल महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा "आज के भारत में नेतृत्व " विषय पर परिचर्चा आयोजित की  गयी। PGDAV (EVE.) कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. वासुकी नाथ चौधरी एवं AMITY LAW SCHOOL के प्राध्यापक डॉ. आलोक मिश्रा ने संयुक्त रूप से  छात्रों को राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया साथ ही यह बताया  कि एक अच्छे नेतृत्वकर्ता के क्या -क्या गुण होने चाहिए।
                       
 डॉ. वासुकी नाथ चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश को लीडर्स की जरुरत है ना कि पॉलिटिशियन की ।  एक लीडर को खुद पर विश्वास होना चाहिए , आलोचना सहने व् सबों को साथ लेकर चलने कि क्षमता होनी चाहिए साथ ही भारत कि विविधता को ध्यान में रखते हुए बहुभाषी होना चाहिए।    
 डॉ. आलोक मिश्रा ने कहा कि लीडर को जनता के लिए रोल मॉडल बनना होगा , शरीरिक व् मानसिक रूप से फिट होना चाहिए साथ ही भारत कि धर्मनिरपेक्ष छवि को बरकरार रखने वाला होना चाहिए। नेतृत्वकर्ता को किसी के प्रति पूर्वाग्रह नही रखनी चाहिए साथ ही मानव कल्याण को ही अपना धर्म समझना चाहिए। लीडर के पास ज्ञान के साथ-साथ अनुभवी होने पर डॉ. मिश्रा ने जोर दिया।



टीचर इन चार्ज श्याम कुमार ने परिचर्चा के उद्देश्य का जिक्र करते हुए कहा कि उनका मकसद उच्च कोटि के  लीडर्स को पैदा करना है एवं राजनीति को कैरियर के रूप में अपनाने के लिए छात्रों को प्रेरित करना है।  आगे डॉ. कुमार ने कहा कि  लीडर का अपना दृष्टिकोण , अपना  विजन होना चाहिए साथ ही ज़मीन से जुड़ा होना चाहिए।

             
LA POLITIQUE In-charge डॉ. रूपक दत्तागुप्ता  ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि LA POLITIQUE आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।


 LA POLITIQUE के अध्यक्ष सीमान्त शंकर भारती ने डॉ. वासुकी नाथ चौधरी एवं डॉ. मिश्रा का अपना बेशकीमती समय देने के लिए आभार प्रकट किया एवं इस बात पर चिंता व्यक्त कि की अभी तक लीडर्स को ट्रैनिंग देने वाले संरचना का आभाव है जिस पर सबको ध्यान देने की  जरुरत है।



                                                      Reported By : Simant Shankar Bharti & Pankaj Kumar "Pankaj"


           
              

No comments:

Post a Comment