Friday, 8 November 2013

Leadership in In India today

किरोड़ीमल महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा "आज के भारत में नेतृत्व " विषय पर परिचर्चा आयोजित की  गयी। PGDAV (EVE.) कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. वासुकी नाथ चौधरी एवं AMITY LAW SCHOOL के प्राध्यापक डॉ. आलोक मिश्रा ने संयुक्त रूप से  छात्रों को राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया साथ ही यह बताया  कि एक अच्छे नेतृत्वकर्ता के क्या -क्या गुण होने चाहिए।
                       
 डॉ. वासुकी नाथ चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश को लीडर्स की जरुरत है ना कि पॉलिटिशियन की ।  एक लीडर को खुद पर विश्वास होना चाहिए , आलोचना सहने व् सबों को साथ लेकर चलने कि क्षमता होनी चाहिए साथ ही भारत कि विविधता को ध्यान में रखते हुए बहुभाषी होना चाहिए।    
 डॉ. आलोक मिश्रा ने कहा कि लीडर को जनता के लिए रोल मॉडल बनना होगा , शरीरिक व् मानसिक रूप से फिट होना चाहिए साथ ही भारत कि धर्मनिरपेक्ष छवि को बरकरार रखने वाला होना चाहिए। नेतृत्वकर्ता को किसी के प्रति पूर्वाग्रह नही रखनी चाहिए साथ ही मानव कल्याण को ही अपना धर्म समझना चाहिए। लीडर के पास ज्ञान के साथ-साथ अनुभवी होने पर डॉ. मिश्रा ने जोर दिया।



टीचर इन चार्ज श्याम कुमार ने परिचर्चा के उद्देश्य का जिक्र करते हुए कहा कि उनका मकसद उच्च कोटि के  लीडर्स को पैदा करना है एवं राजनीति को कैरियर के रूप में अपनाने के लिए छात्रों को प्रेरित करना है।  आगे डॉ. कुमार ने कहा कि  लीडर का अपना दृष्टिकोण , अपना  विजन होना चाहिए साथ ही ज़मीन से जुड़ा होना चाहिए।

             
LA POLITIQUE In-charge डॉ. रूपक दत्तागुप्ता  ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि LA POLITIQUE आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।


 LA POLITIQUE के अध्यक्ष सीमान्त शंकर भारती ने डॉ. वासुकी नाथ चौधरी एवं डॉ. मिश्रा का अपना बेशकीमती समय देने के लिए आभार प्रकट किया एवं इस बात पर चिंता व्यक्त कि की अभी तक लीडर्स को ट्रैनिंग देने वाले संरचना का आभाव है जिस पर सबको ध्यान देने की  जरुरत है।



                                                      Reported By : Simant Shankar Bharti & Pankaj Kumar "Pankaj"


           
              

Friday, 18 October 2013

Post dinner talk in Kirori Mal College Hostel

17th October 2013
किरोड़ी  मल  कॉलेज के हॉस्टल यूनियन द्वारा आयोजित  "पर्यावरण एवम जीवन " पर post dinner talk में Prof. Kaushal Kumar Sharma जो की Associate  Prof. Department of Geography, Kirori Mal College, ने वार्डन Shyam Kumar की मौजूदगी में पर्यावरणन एवं मानव के बीच संतुलन कायम करने पर जोर दिया। बढ़ती सामाजिक,आर्थिक विषमता एवं प्राकृतिक आपदाओं के अंतहीन सिलसिला का सामना करने के लिए पर्यावरणीय मानको  को ध्यान में रखना होगा। कौशल कुमार शर्मा ने बताया की ग्रामीण क्षेत्रो में रोजगार की कमी एवं आधारभूत संरचना के आभाव के कारण तीव्र गति से शहरों की ओर लोगों का पलायन बढ़ा  है जिसने अनेक तरह की समस्याओं को उत्पन्न किया जिसका सामना करने के लिए ग्रामीण लोगों को आत्मनिर्भर बनाना होगा।  उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में कौशल कुमार शर्मा एवं उनकी टीम ने कृषि ,आधुनिक शिक्षा , महिला शश्क्तिकरण , श्वास्थ्य, एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बना कर एक आदर्श गाँव का मॉडल पेश किया। छात्रों को इस विकास से सबंधित documentary  दिखा कर उन्हें पर्यावण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।  इनका मानना था की गाँव की जरूरतों को पूरा कर ही मानवीय विकाश एवं पर्यावरणीय संतुलन को भी बनाये रखा जा सकता है।

वार्डन श्याम कुमार ने कौशल जी का धन्यवाद् ज्ञापन करते हुए कहा की हमें अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण की रक्षा करना हमारे लिए बेहद जरुरी है , पर्यावरण और सामाजिक जीवन के बीच संतुलन होना चाहिए।

छात्रावास अध्यक्ष दुर्गाशंकर कुमार ने कहा की यूनियन आगे भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा साथ ही आगे पयावरण सबंधी मुद्दों के लिए साथ मिलकर काम करना होगा।
                                                                  Reported By: Simant Shankar Bharti & Pankaj Kumar" Pankaj"